Breaking News

मेहनत किसी की, श्रेय किसी और का: अतिक्रमण कार्रवाई पर सियासत तेज आमला में सुबह दूध नहीं, शराब मिलती है समय से पहले खुल रही मदिरा दुकानें, आबकारी नियमों को ठेंगा सुबह-सुबह खुल जाती हैं शराब दुकानें, दूध की दुकान से पहले लगती है शराब खरीदारों की भीड़ सरकारी दुकानों से होटलों तक अवैध शराब की सप्लाई का संगठित खेल, पुलिस–आबकारी पर उठे गंभीर सवाल पुलिस को नहीं दिखाई देते नेताओं के ओवरलोड डंपर, बिना रॉयल्टी हो रहा परिवहन मिलीभगत के आरोप प्रोग्रेस प्ले स्कूल, आमला का बोर्ड कक्षाओं (5वीं एवं 8वीं) का परिणाम शत-प्रतिशत, विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन मेरे खाटू वाले श्याम तेरे दर पर आऊंगा: कुलदीप सोलंकी का नया भजन रिलीज, भक्तों में उत्साह

मान्यता के चुनाव में नेशनल रेलवे मजदूर (NRMU) ने की इतिहास जीत हासिल

मान्यता के चुनाव में नेशनल रेलवे मजदूर (NRMU) ने की इतिहास जीत हासिल

नागपुर ,नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन ने बताया कि हमें यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन (NRMU) ने सेंट्रल रेलवे में यूनियन मान्यता के लिए हुए गुप्त मतदान चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की है!यह ऐतिहासिक जीत इसलिए और भी महत्वपूर्ण है

क्योंकि NRMU ने अकेले ही चुनाव लड़ा और संघ समर्थित संगठनों तथा छह अन्य संगठन और Associations के गठबंधन को हराया।हम उन सभी रेलवे कर्मचारियों का दिल से धन्यवाद करते हैं जिन्होंने इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भाग लिया और NRMU पर अपना विश्वास जताते हुए हमें वोट दिया।

आपके अटूट समर्थन ने सुनिश्चित किया है कि NRMU सेंट्रल रेलवे में मान्यता प्राप्त यूनियन बनी रहे।आइए, हम सभी मिलकर एकता, न्याय और प्रगति के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रहें।

संघर्ष और एकजुटता के साथ,
नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन (NRMU)
🚩🚩🚩🙏🏻🚩🚩🚩
Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

error: Content is protected !!