टॉप ट्रेंडिंग :

नौ देवी प्रतिमा के दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़, रोजाना होती है महाआरती 17 वर्षों से श्री नव दुर्गा नवयुवक संगठन कर रहा प्रतिमा की स्थापना, भक्तों में उत्साह का माहौल तहसील न्यायालय में फाइल फाड़ने के कथित मामले में पूर्व सैनिक दोषमुक्त आठ गवाह और दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए, आरोप संदेह से परे सिद्ध नहीं हो सके छात्रों की गूंज में दिखा युवाओं का जोश, समर्थकों के साथ इंदौर पहुंचे विरेन्द्र बर्थे का कार्यक्रम मे छात्र-युवा मुद्दों पर हुआ संवाद, समर्थकों की मौजूदगी ने बढ़ाई सक्रियता 20 सितंबर को आमला शहर में छह घंटे बिजली रहेगी बंद करोपानी में किसानों का आमरण अनशन टूटा, हाईकोर्ट जाने की तैयारी अधिवक्ता आराधना भार्गव ने पिलाया जूस राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना कुकिंग कंपीटिशन प्रतियोगिता का आयोजन

SHARE:

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना कुकिंग कंपीटिशन प्रतियोगिता का आयोजन

आमला. जिला पंचायत बैतूल के निर्देशानुसार आज विकास खण्ड स्तरीय प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजनांतर्गत कुकिंग कंपीटिशन प्रतियोगिता का आयोजन जनपद शिक्षा केंद्र आमला में किया गया जिसमें विकास खण्ड की शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयो में कार्यरत 30 स्व सहायता समूहो के द्वारा भोजन तैयार कर उसका प्रदर्शन किया गया | जिसमें प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर चयन हेतु एक चयन समिति का गठन किया गया जिसमें आदेशानुसार एक शिक्षिका एक पालक एक माध्यमिक शाला से बालिका एवं एक प्राथमिक शाला से बालक के द्वारा भोजन का स्वाद चखा गया । कार्यक्रम  अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) आमला की अध्यक्षता में सम्पन्न किया गया जिसमें प्रमुख रूप से जिला मध्यान्ह भोजन प्रभारी बबीता सरले  विकास खण्ड स्रोत समन्वयक मनीष धोटे विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी  एल एन प्रजापति सी एम राइज प्राचार्य  राजेश खैरवाल कन्या हायर सेकंडरी स्कूल संकुल प्राचार्य  दयानंद हारोडे जी प्राचार्य  शैलेन्द्र सूर्यवंशी विकास खण्ड मध्यान भोजन प्रभारी  संतोष पाण्डे जन शिक्षक श्रीमती मीनाक्षी धोटे, ओमप्रकाश साहू,अजय सिंह परमार,अमर सिंह चौहान उपस्थित थे सभी के द्वारा भोजन का अवलोकन किया गया व समूह द्वारा बनाए भोजन का स्वाद भी चखा गया | अतिथियों द्वारा अपने संबोधन में भोजन की गुणवत्ता की प्रशंसा करते हुए सभी समूह से उपस्थित रसोइयों से कहा गया कि आप इसी प्रकार गुणवत्ता युक्त भोजन बच्चो को प्रदान करे जिला मध्यान्ह भोजन प्रभारी  बबीता सरले के द्वारा भोजन की गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं करने व गुणवत्ता पूर्ण भोजन मेनू अनुसार बच्चो को प्रदान करने व मां की बगिया का निर्माण सभी शालाओं में किए जाने की बात कही गई |चयन समिति के द्वारा अंकों के आधार पर प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान का चयन किया गया जिसमें प्रथम स्थान पर सीएम राइज माध्यमिक शाला आमला द्वितीय स्थान पर एकीकृत माध्यमिक शाला बालक बोड़खी तृतीय स्थान पर प्राथमिक शाला सेमरिया खुर्द एवं माध्यमिक शाला ठानी का चयन किया गया सभी चयनित समूह को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आमला के हस्ते प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान किया गया।
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें