टॉप ट्रेंडिंग :

नौ देवी प्रतिमा के दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़, रोजाना होती है महाआरती 17 वर्षों से श्री नव दुर्गा नवयुवक संगठन कर रहा प्रतिमा की स्थापना, भक्तों में उत्साह का माहौल तहसील न्यायालय में फाइल फाड़ने के कथित मामले में पूर्व सैनिक दोषमुक्त आठ गवाह और दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए, आरोप संदेह से परे सिद्ध नहीं हो सके छात्रों की गूंज में दिखा युवाओं का जोश, समर्थकों के साथ इंदौर पहुंचे विरेन्द्र बर्थे का कार्यक्रम मे छात्र-युवा मुद्दों पर हुआ संवाद, समर्थकों की मौजूदगी ने बढ़ाई सक्रियता 20 सितंबर को आमला शहर में छह घंटे बिजली रहेगी बंद करोपानी में किसानों का आमरण अनशन टूटा, हाईकोर्ट जाने की तैयारी अधिवक्ता आराधना भार्गव ने पिलाया जूस राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण

खाद की कालाबाजारी करने वालो पर होगा आपराधिक प्रकरण दर्ज लायसेंस होगा निरस्त: कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी

SHARE:

खाद की कालाबाजारी करने वालो पर होगा आपराधिक प्रकरण दर्ज लायसेंस होगा निरस्त: कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक समाधान कराएं

बैतूल। जिले में खाद का आवश्यकता से ज्यादा भंडारण कर कृत्रिम खाद का अभाव पैदा करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। ऐसा करने वाले व्यक्ति, किसान और व्यापारी के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण भी दर्ज किया जाएगा। यह निर्देश बैतूल कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समयसीमा की बैठक में उप संचालक कृषि को दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि कृषि के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी अपने क्षेत्र में खाद की आपूर्ति और वितरण की सतत मॉनिटरिंग भी करें। कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध भी आपराधिक प्रकरण दर्ज कराएं और उनका लाइसेंस भी निरस्त करें। उप संचालक कृषि श्री आनंद कुमार बड़ोनिया ने बताया कि जिले को मांग अनुसार सतत खाद की रैक प्राप्त हो रही हैं। बैठक में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई एवं अन्य विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाली जनशिकायतों का गंभीरता पूर्वक समाधान किया जाएं। शिकायतों के निराकरण में संतोषजनक प्रगति न लाने वाले विभागों के अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
समयसीमा के लंबित पत्रों की भी समीक्षा कर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने सम्बन्धित अधिकारियों को पत्रों का समाधान कर जवाब प्रेषित करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने ईकेवाईसी की प्रगति की भी जनपद और निकायवार समीक्षा की। उन्होंने सीईओ जनपद भीमपुर, घोड़ाडोंगरी और शाहपुर तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी आमला, बैतूल, घोड़ाडोंगरी और शाहपुर को ई केवाईसी में प्रगति लाने के लिए विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने खरीफ फसलों की बुवाई की भी जानकारी ली। उन्होंने श्रीअन्न और उद्यानिकी फसलों की गिरदावरी भी शीघ्र किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने ई ऑफिस प्रणाली का ब्लॉकस्तर पर क्रियान्वयन की समीक्षा कर निर्देश दिए कि ब्लॉक स्तर पर जिन विभागों के अधिकारी ऑन बोर्ड हो गए है, उन विभागों के जिला अधिकारी सुनिश्चित करे कि ब्लॉक स्तर पर भी ई ऑफिस का प्रभावी क्रियान्वयन हो। ई ऑफिस के क्रियान्वयन में समस्या आने पर जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी से संपर्क कर उनका निराकरण कराएं।
बैठक में एसडीएम बैतूल श्री मकसूद अहमद सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहें

0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें