टॉप ट्रेंडिंग :

नौ देवी प्रतिमा के दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़, रोजाना होती है महाआरती 17 वर्षों से श्री नव दुर्गा नवयुवक संगठन कर रहा प्रतिमा की स्थापना, भक्तों में उत्साह का माहौल तहसील न्यायालय में फाइल फाड़ने के कथित मामले में पूर्व सैनिक दोषमुक्त आठ गवाह और दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए, आरोप संदेह से परे सिद्ध नहीं हो सके छात्रों की गूंज में दिखा युवाओं का जोश, समर्थकों के साथ इंदौर पहुंचे विरेन्द्र बर्थे का कार्यक्रम मे छात्र-युवा मुद्दों पर हुआ संवाद, समर्थकों की मौजूदगी ने बढ़ाई सक्रियता 20 सितंबर को आमला शहर में छह घंटे बिजली रहेगी बंद करोपानी में किसानों का आमरण अनशन टूटा, हाईकोर्ट जाने की तैयारी अधिवक्ता आराधना भार्गव ने पिलाया जूस राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण

परंपरागत जल स्रोत हमारी धरोहर इन्हे सहेजना जरूरी:राठौर

SHARE:

परंपरागत जल स्रोत हमारी धरोहर इन्हे सहेजना जरूरी:राठौर

आमला.ग्राम जंबाडा के तालाब पर अमृतम जलम अभियान के तहत ग्राम जंबाडा के सरपंच रामचंद्र देशमुख मुख्य अतिथि प्रमेश राजपूत देवेंद्र कारंजे वकील राजेंद्र उपाध्याय विश्व हिंदू परिषद के संजू यादव सदाराम झरवड़े की उपस्थिति में तालाब का साफ-सफाई अभियान प्रारंभ किया मध्य प्रदेश शासन के जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम जंबाडा के इस तालाब पर अमृतम जलम अभियान प्रारंभ कर साफ सफाई का अभियान किया गया मुख्य अतिथि घनश्याम राठौर ने कहा कि पुराने जमाने में लोग तालाब खुदवाते थे।
कुएं खुदवाते थे और जल को सहेजने के लिए बावड़िया बनाते थे आज लगातार बोर खनन से धरती का सीना छलनी हो रहा है और यही वजह है कि लगातार जलस्तर गिर रहा है हमें तालाबों को और अन्य जल स्रोतों को सहेजने की आवश्यकता है गांव के सरपंच रामचंद्र देशमुख ने बताया कि यह तालाब बहुत पुराना है पहले गांव में कुएं के माध्यम से पेयजल व सिंचाई के लिए संसाधनों का उपयोग किया जाता था
लेकिन समय काल परिस्थिति के अनुसार बोर खनन के कारण जल स्तर लगातार नीचे गिर रहा है युवा वकील रविंद्र कुमार देशमुख ने विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि शासन को ध्यान देना चाहिए और क्षेत्र में बड़े बांध बनाना चाहिए उन्होंने शासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया कि ग्राम बारंगवाड़ी में जो डैम के लिए शासन ने जगह चिन्हित की है वहां डैम का निर्माण प्रारंभ किया जाना चाहिए किसान रामराव देशमुख का कहना है कि बिजली के बिल बिजली की कटौती भी एक समस्या है नल जल योजना में गांव के लोग पानी का सदुपयोग करें इस कोई भी ध्यान देना चाहिए गांव में जल संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए वकील राजेंद्र उपाध्याय ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि तालाब में न केवल जल का संग्रहण होता है बल्कि जल में रहने वाले जीव जंतुओं के लिए भी यह अत्यंत आवश्यक होता है गांव के लोगों को चाहिए कि इस तालाब के पानी में कपड़े ना धोए पूजन की सामग्री ना डालें और तालाब को स्वच्छ और अच्छा रखने के लिए सामाजिक सरोकार के रूप में काम करें बचपन प्ले स्कूल अखिल विश्व गायत्री परिवार जंबाडा के युवा एवं किसान सहित गांव के अधिकांश लोगों ने तालाब की सफाई कर तालाब में से प्लास्टिक और अनुपयोगी पूजन सामग्री जो गांव के लोग तालाब में डाल देते थे उसे साफ सफाई कर लगातार अभियान चलाने का आवाहन किया गांव के सरपंच रामचंद्र देशमुख ने बताया कि वह एक माह के अंदर इस तालाब का सौंदर्यीकरण कर जल स्रोतों को सहेजने का पुनीत कार्य करेंग
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें