टॉप ट्रेंडिंग :

नौ देवी प्रतिमा के दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़, रोजाना होती है महाआरती 17 वर्षों से श्री नव दुर्गा नवयुवक संगठन कर रहा प्रतिमा की स्थापना, भक्तों में उत्साह का माहौल तहसील न्यायालय में फाइल फाड़ने के कथित मामले में पूर्व सैनिक दोषमुक्त आठ गवाह और दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए, आरोप संदेह से परे सिद्ध नहीं हो सके छात्रों की गूंज में दिखा युवाओं का जोश, समर्थकों के साथ इंदौर पहुंचे विरेन्द्र बर्थे का कार्यक्रम मे छात्र-युवा मुद्दों पर हुआ संवाद, समर्थकों की मौजूदगी ने बढ़ाई सक्रियता 20 सितंबर को आमला शहर में छह घंटे बिजली रहेगी बंद करोपानी में किसानों का आमरण अनशन टूटा, हाईकोर्ट जाने की तैयारी अधिवक्ता आराधना भार्गव ने पिलाया जूस राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण

थाना मुलताई पुलिस ने 6 फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया प्रस्तुत

SHARE:

थाना मुलताई पुलिस ने 6 फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया प्रस्तुत

बैतुल.दिनांक 08.10.2023 को ताप्ती ढाबा, मुलताई में पवन पिता मदनलाल पवार (उम्र 36 वर्ष), निवासी शास्त्री वार्ड, मुलताई, ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद मृतक के परिजनों द्वारा दिए गए बयान, जप्त सुसाइड नोट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला पाया गया।
घटना का विवरण…………………
विवेचना के दौरान मृतक के परिजनों – मिथुन पवार, जीतू पवार, विनोद पवार, पिता मदनलाल पवार और मां शकुन पवार ने बताया कि पारिवारिक विवादों के चलते पवन को उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष द्वारा मानसिक रूप से उत्पीड़न का शिकार बनाया जा रहा था।
मृतक के सुसाइड नोट में स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि उसे उसकी पत्नी अंकिता पवार, ससुर गोरेलाल कोडले, सास रामकली बाई, साले भोजराज कोडले और कैलाश कोडले, तथा पत्नी की दोनों बहनों अलका गोहिते और सुनीता पवार द्वारा लगातार मानसिक प्रताड़ना दी जा रही थी।
प्राप्त साक्ष्यों और जिला अभियोजन अधिकारी की राय के आधार पर थाना मुलताई पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 198/2024 धारा 306, 34 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की।
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी……………
दिनांक 12.12.2024 को थाना मुलताई पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया:
1. अंकिता पवार (मृतक की पत्नी) निवासी शास्त्री वार्ड, मुलताई
2. गोरेलाल कोडले (ससुर) निवासी ग्राम जौलखेड़ा, तहसील मुलताई
3. रामकली बाई (सास) निवासी ग्राम जौलखेड़ा, तहसील मुलताई
4. कैलाश कोडले (साला) निवासी ग्राम जौलखेड़ा, तहसील मुलताई
5. अलका गोहिते (पत्नी की बहन) निवासी शास्त्री वार्ड, मुलताई
6. सुनीता पवार (पत्नी की बहन) निवासी ग्राम भिलाई, तहसील मुलताई
कार्यवाही में योगदान……….
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सातनकर, उप निरीक्षक छत्रपाल धुर्वे, प्रधान आरक्षक सुशील (प्र.आर. 181), प्रधान आरक्षक सोनू (प्र.आर. 565), आरक्षक नरेंद्र (आर. 516) और आरक्षक चंद्रकांत (आर. 163) की विशेष भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक की अपील……………
पुलिस अधीक्षक बैतूल, श्री निश्चल एन. झारिया ने इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम की प्रशंसा की और नागरिकों से अपील की कि मानसिक उत्पीड़न, पारिवारिक विवाद या अपराध की किसी भी जानकारी होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके।
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें