Breaking News

खाद पंजीयन कर लौट रहे किसानों को बनाया था निशाना, जंगल बैरियर के पास दिया वारदात को अंजाम पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद छत्रसाल वार्ड में 54 वर्षीय व्यक्ति का चार दिन पुराना शव मिलने से सनसनी पत्नी इलाज के लिए नागपुर गई थी, घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना आवासीय नजूल भूमि पर संचालित शराब दुकान पर उठे सवाल, किराए पर दी नजूल की भूमि की दुकान नियमों के उल्लंघन के आरोप,जाच के बाद भी नजूल पट्टा नही हुआ निरस्त वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति

धान खरीदी केंद्रों का कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने किया औचक निरीक्षण रानीपुर में बंद पड़ी धान की खरीदी को  तत्काल चालू करवाया

धान खरीदी केंद्रों का कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने किया औचक निरीक्षण रानीपुर में बंद पड़ी धान की खरीदी को  तत्काल चालू करवाया

धान खरीदी में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

बैतूल .धान खरीदी में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। निर्धारित स्लॉट बुकिंग के अनुरूप समय पर किसानों से गुणवत्तापूर्ण रुप से खरीदी की जाए। यह निर्देश कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बुधवार को घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में खरीदी केंद्रों के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दिए।कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने सबसे पहले रानीपुर में गायत्री वेयरहाउस धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खरीदी केंद्र पर सर्वेयर के अभाव में खरीदी बंद पाई गई। किसानों ने बताया कि उन्हें विगत दो दिनों से अपनी धान बेचने में काफी परेशानी हो रही है। जिस पर कलेक्टर ने उपार्जन संबंधी अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और तत्काल सर्वेयर को नियुक्त कर केंद्र पर खरीदी चालू करवाई। उन्होंने तहसीलदार और एसडीएम को भी अपने क्षेत्र में सुचारू रूप से खरीदी कराने के निर्देश दिए।

सुव्यवस्थित ढंग से खरीदी की जाए…………….
इसके बाद कलेक्टर श्री सूर्यवंशी रानीपुर स्थित खरीदी केंद्र जुआड़ी पहुंचे। उन्होंने केंद्र पर किसानों से चर्चा कर खरीदी की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए कि खरीदी केंद्र पर किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो, इसका विशेष ध्यान रखें। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने घोड़ाडोंगरी में खरीदी केंद्र मंगलम वेयरहाउस एवं बालाजी वेयरहाउस का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां खरीदी धीमी गति से होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि केंद्र पर तौलकांटो, हम्मालों आदि आवश्यक संसाधन बढ़ाएं और खरीदी तेजी से की जाए।
केन्द्र पर पहले आने वाले किसानों से पहले तुलाई की जाए………………
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने केंद्र प्रभारियों को सख्त हिदायत दी की किसानों को अपनी उपज बेचने में अनावश्यक परेशान ना होना पड़े। स्लॉट बुकिंग के अनुरूप पहले आने वाले किसानों की पहले तुलाई की जाए। व्यवस्थित तुलाई के लिए खरीदी केंद्र पर टोकन की व्यवस्था भी करें।
खरीदी केंद्रों पर रहे समुचित व्यवस्थाएं……………
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने केंद्र प्रभारी एवं उपार्जन संबंधी अधिकारियों को निर्देशित किया कि खरीदे केंद्रों पर किसानों की सुविधाओं के लिए समुचित व्यवस्थाएं रहे। केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, बैठक इत्यादि की उत्तम व्यवस्थाएं की जाए।
अधिकारी खरीदी केन्द्रों की सतत मॉनिटरिंग करें……………
खरीदी केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं पाए जाने पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने एसडीएम शाहपुर, तहसीलदार घोड़ाडोंगरी और उपार्जन संबंधी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि केंद्रों पर खरीदी सुचारू रूप से संचालित हो। अधिकारी सतत खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करते रहें। उपार्जन में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उनका त्वरित निराकरण किया जाए। उन्होंने सभी खरीदी केंद्रों पर संबंधित एसडीएम और फूड इंस्पेक्टर का नंबर चस्पा करने के निर्देश दिए ताकि किसान अपनी समस्याएं अधिकारियों को अवगत करा सके।
जहां खरीदी चालू करवाई थी वहां पुनः जाकर देखी व्यवस्थाएं……………..
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने निरीक्षण से लौटते समय रानीपुर स्थित खरीदी केंद्र गायत्री वेयरहाउस जहां सर्वेयर के अभाव में पहले खरीदी बंद थी। वहां पुनः जाकर व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने यहां उपायुक्त सहकारिता, जिला आपूर्ति नियंत्रक एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि खरीदी बंद होने जैसी स्थिति पुनः किसी भी खरीदी केंद्र पर निर्मित ना हो इसका विशेष ध्यान रखें। लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

Buzz4 Ai

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!