टॉप ट्रेंडिंग :

नौ देवी प्रतिमा के दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़, रोजाना होती है महाआरती 17 वर्षों से श्री नव दुर्गा नवयुवक संगठन कर रहा प्रतिमा की स्थापना, भक्तों में उत्साह का माहौल तहसील न्यायालय में फाइल फाड़ने के कथित मामले में पूर्व सैनिक दोषमुक्त आठ गवाह और दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए, आरोप संदेह से परे सिद्ध नहीं हो सके छात्रों की गूंज में दिखा युवाओं का जोश, समर्थकों के साथ इंदौर पहुंचे विरेन्द्र बर्थे का कार्यक्रम मे छात्र-युवा मुद्दों पर हुआ संवाद, समर्थकों की मौजूदगी ने बढ़ाई सक्रियता 20 सितंबर को आमला शहर में छह घंटे बिजली रहेगी बंद करोपानी में किसानों का आमरण अनशन टूटा, हाईकोर्ट जाने की तैयारी अधिवक्ता आराधना भार्गव ने पिलाया जूस राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण

आगनवाड़ी और माध्यमिक शाला चीखलार का कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने किया औचक निरीक्षण

SHARE:

आगनवाड़ी और माध्यमिक शाला चीखलार का कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने किया औचक निरीक्षण

बच्चों से पाठ्य पुस्तक के प्रश्न पूछकर शैक्षणिक गुणवत्ता को परखा

सुभाष हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश

बैतूल .कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बुधवार को आंगनबाड़ी केंद्र और माध्यमिक शाला चीखलार का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केंद्र पर कलेक्टर ने रजिस्टर का अवलोकन कर केंद्र में दर्ज बच्चों की जानकारी ली। उन्होंने पोषण आहार वितरण के संबंध में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका से जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने निर्देश दिए की आंगनवाड़ी केंद्र का व्यवस्थित संचालन किया जाए। पोषण आहार का सुचारू रूप से वितरण हो। कुपोषित बच्चों का निरंतर फॉलोअप लिया जाए। आवश्यकता अनुसार उन्हें एनआरसी में भी भर्ती कराएं। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने माध्यमिक शाला चीखलार का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षा सातवीं और आठवीं के बच्चों से पाठ्य पुस्तक के प्रश्न पूछकर उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता को भी परखा। उन्होंने शाला के शिक्षकों को शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों से मध्यान्ह भोजन के संबंध में भी जानकारी भी और भोजन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

सुभाष हायर सेकेंडरी स्कूल का निरीक्षण…………..
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने जिला मुख्यालय स्थित सुभाष हायर सेकेंडरी स्कूल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल परिसर के आसपास गंदगी पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने नगर पालिका के माध्यम से परिसर की व्यवस्थित साफ सफाई कराएं जाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभारी प्राचार्य को निर्देशित किया कि स्कूल परिसर के अधिकार क्षेत्र में किसी प्रकार का अतिक्रमण न हो इसका विशेष ध्यान रखें। अवैध रूप से अतिक्रमण पाए जाने पर तत्काल इसकी सूचना अनुविभागीय अधिकारी बैतूल को दें।
0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें