कोतवाली पुलिस बैतूल एवं साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई व्यापारी से 4.78 लाख की ऑनलाइन ठगी करने वाले तीन आरोपी गुजरात व राजस्थान से गिरफ्तार
बैतूल. पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, एक व्यापारी से *4.78 लाख रुपये की ऑनलाइन साइबर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गुजरात और राजस्थान से गिरफ्तार किया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 14.09.2024 को फरियादी दुर्गेश पिता दीनू साहू (उम्र 35 वर्ष), निवासी सतपाल आश्रम के पीछे, सदर बैतूल, ने थाना कोतवाली बैतूल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी कनिष्का इंटीरियर फॉल सीलिंग हार्डवेयर नामक दुकान,कोसमी जोड़, एचएमटी फैक्ट्री, बैतूल के सामने स्थित है। व्यापार के लिए उन्हें जिप्सम बोर्ड की आवश्यकता थी, जिसके लिए दिनांक 10.10.2023 को “ओमिया एजेंसी महेन्द्र नगर, गुजरात” के नाम से एक फर्जी एजेंसी द्वारा संपर्क किया गया।
आरोपियों ने व्हाट्सएप के माध्यम से जिप्सम बोर्ड की तस्वीरें भेजीं और माल डिलीवर करने के लिए फरियादी से निम्नलिखित बैंक खातों में भुगतान करने को कहा:
1. 922020028035542
2. 10121423403
3. 50200077855283
फरियादी ने विश्वास में आकर *फोन पे, पेटीएम और आरटीजीएस के माध्यम से 4,78,000 रुपये* इन खातों में ट्रांसफर कर दिए। लेकिन पैसे मिलने के बाद भी आरोपियों ने माल नहीं भेजा और मोबाइल नंबर स्विच ऑफ कर दिए।
पुलिस कार्रवाई एवं आरोपियों की गिरफ्तारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए, *पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री निश्चल एन. झारिया* के निर्देश पर थाना कोतवाली बैतूल एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी सुश्री शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने आधुनिक तकनीकी विश्लेषण व साइबर ट्रैकिंग के आधार पर तीन आरोपियों की पहचान की और आज दिनांक 10.02.2025 को उन्हें गुजरात एवं राजस्थान से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
गिरफ्तार आरोपी
1. विनोद पिता वन्ताराम प्रजापति (उम्र 33 वर्ष) निवासी डुंगरी, जिला जालौर, राजस्थान
2. जबरा राम पिता बाचना राम (उम्र 28 वर्ष) निवासी जालौर, राजस्थान
3. प्रवीण पिता रक्ता जी प्रजापति (उम्र 40 वर्ष) निवासी सुख सागर सोसायटी, मासकाठा, गुजरात
जब्ती
आरोपियों के बैंक खाते
मोबाइल फोन
गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया, उपनिरीक्षक जगदीश प्रसाद ठाकुर, आरक्षक महेश नगदे (528), साइबर सेल के आरक्षक राजेंद्र धाडसे, आरक्षक दीपेन्द्र, एवं आरक्षक बलराम राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बैतूल पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि ऑनलाइन लेन-देन करते समय सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
Views: 327









