टॉप ट्रेंडिंग :

नौ देवी प्रतिमा के दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़, रोजाना होती है महाआरती 17 वर्षों से श्री नव दुर्गा नवयुवक संगठन कर रहा प्रतिमा की स्थापना, भक्तों में उत्साह का माहौल तहसील न्यायालय में फाइल फाड़ने के कथित मामले में पूर्व सैनिक दोषमुक्त आठ गवाह और दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए, आरोप संदेह से परे सिद्ध नहीं हो सके छात्रों की गूंज में दिखा युवाओं का जोश, समर्थकों के साथ इंदौर पहुंचे विरेन्द्र बर्थे का कार्यक्रम मे छात्र-युवा मुद्दों पर हुआ संवाद, समर्थकों की मौजूदगी ने बढ़ाई सक्रियता 20 सितंबर को आमला शहर में छह घंटे बिजली रहेगी बंद करोपानी में किसानों का आमरण अनशन टूटा, हाईकोर्ट जाने की तैयारी अधिवक्ता आराधना भार्गव ने पिलाया जूस राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण

पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम ने दिखाई हरी झंडी बैतूल जिले को मिले 24 नए डायल-112 वाहन, अब आपात सेवाएँ होंगी और भी सुलभ

SHARE:

पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम ने दिखाई हरी झंडी बैतूल जिले को मिले 24 नए डायल-112 वाहन, अब आपात सेवाएँ होंगी और भी सुलभ

पुलिस मुख्यालय भोपाल से बैतूल को मिली बड़ी सौगात

बैतूल। जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा 24 नए एफआरवी (डायल-112) वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। ये वाहन जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में तैनात किए जाएंगे। इसी क्रम में गुरुवार 04 सितंबर 2025 को पुलिस कंट्रोल रूम बैतूल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम रेंज श्री मिथिलेश कुमार शुक्ल ने हरी झंडी दिखाकर सभी वाहनों को उनके गंतव्य स्थानों की ओर रवाना किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री निश्चल एन. झारिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल कमला जोशी सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।आईजी शुक्ल ने कार्यक्रम के दौरान इन वाहनों का अवलोकन करते हुए उनमें लगी आधुनिक तकनीकी सुविधाओं को देखा। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी वाहन चालक और पुलिसकर्मी इनका उपयोग पूरी निष्ठा, तत्परता और अनुशासन के साथ करें। साथ ही वाहनों की साफ-सफाई और समय-समय पर उचित मेंटेनेंस पर भी बल दिया।
इन वाहनों के शामिल होने से अब बैतूल जिले में पुलिस प्रतिक्रिया और भी तेज़ व प्रभावी होगी।

*नई तकनीक से लैस होंगे पुलिस वाहन*

पुलिस को उपलब्ध कराए गए ये नए डायल-112 वाहन पूरी तरह से आधुनिक तकनीक से सुसज्जित हैं। इनमें जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम, वायरलेस व संचार उपकरण, फर्स्ट एड किट, सायरन एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम, आधुनिक निगरानी उपकरण और उच्च गति वाले सुरक्षित डिजाइन शामिल हैं। इन सभी सुविधाओं की मदद से अब पुलिस कंट्रोल रूम से वाहनों की रीयल टाइम लोकेशन आसानी से ट्रैक की जा सकेगी। घटनास्थल तक पुलिस की पहुँच और भी त्वरित हो जाएगी जिससे अपराध नियंत्रण, सड़क हादसे, महिला सुरक्षा, आगजनी या अन्य आकस्मिक परिस्थितियों में तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। पूर्व में जिले में केवल 20 वाहन ही कार्यरत थे, लेकिन अब डायल-112 वाहनों के जुड़ने से पुलिस बल को राहत मिलेगी। यह बदलाव डायल-100 से डायल-112 में शिफ्टिंग के रूप में भी देखा जा रहा है, जो राज्य सरकार की नई आपात सेवा प्रणाली का हिस्सा है।

*पुलिस अधीक्षक ने की जनता से अपील*

पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री निश्चल एन. झारिया ने जिले की जनता से विशेष अपील की। उन्होंने कहा –
“अब जिले के नागरिक किसी भी आकस्मिक स्थिति, सड़क दुर्घटना, अपराध, आगजनी या महिला सुरक्षा से संबंधित घटनाओं में तुरंत डायल-112 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। पुलिस हर समय आपकी सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर है। नागरिकों का सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है और आपकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वे इस सेवा का जिम्मेदारी से उपयोग करें। अनावश्यक कॉल या गलत सूचना देने से पुलिस की त्वरित सहायता प्रभावित हो सकती है।इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने भी बताया कि डायल-112 वाहन उपलब्ध होने से अब जिले की पुलिसिंग और भी चुस्त-दुरुस्त होगी और आमजन को त्वरित राहत मिलेगी।

0
Default choosing

Did you like our plugin?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!

राज्य

शहर चुनें