Breaking News

खाद पंजीयन कर लौट रहे किसानों को बनाया था निशाना, जंगल बैरियर के पास दिया वारदात को अंजाम पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद छत्रसाल वार्ड में 54 वर्षीय व्यक्ति का चार दिन पुराना शव मिलने से सनसनी पत्नी इलाज के लिए नागपुर गई थी, घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना आवासीय नजूल भूमि पर संचालित शराब दुकान पर उठे सवाल, किराए पर दी नजूल की भूमि की दुकान नियमों के उल्लंघन के आरोप,जाच के बाद भी नजूल पट्टा नही हुआ निरस्त वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति

मोदक की मिठास के संग हुई गजानंद महाराज की भावभीनी विदाई

मोदक की मिठास के संग हुई गजानंद महाराज की भावभीनी विदाई

आमला। दस दिवसीय गणेशोत्सव की भक्ति लहर में बोडखी स्थित प्रतिष्ठित खुराना परिवार के निवास पर गजानंद महाराज का पूजन-अर्चन पूरे श्रद्धा भाव से सम्पन्न हुआ। दस दिनों तक भक्ति, आराधना और उत्साह के अद्भुत संगम के पश्चात आज परिवार ने मोदक का भोग लगाकर विघ्नहर्ता की भावभीनी विदाई दी। पूरे गणेशोत्सव काल में प्रतिदिन सुबह-शाम भजन, कीर्तन और आरती के स्वर गूंजते रहे। भक्तों का आना-जाना लगा रहा और वातावरण गणपति बप्पा के जयकारों से सराबोर रहा। घर-आंगन को फूलों और दीपों से सजाकर परिवार ने पूरी निष्ठा और आस्था से गजानंद महाराज की सेवा की।इस अवसर पर रामस्वरूप खुराना, रेखा खुराना, रितेश खुराना, रीता खुराना और आदित्य खुराना सहित परिजन-परिचित मौजूद रहे। सभी ने प्रभु से नगर की सुख-समृद्धि, परिवार के कल्याण और जन-जन के मंगल की प्रार्थना की। “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयघोषों के साथ गजानंद महाराज की विदाई हुई।

Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

Buzz4 Ai

पत्नी पर कथित टिप्पणी से भड़का युवक, पीछे से चाकू घोंपकर की हत्या की कोशिश; खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचा घायल, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार सांईखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे का चाकू भी बरामद

error: Content is protected !!