Breaking News

वन विभाग के रेस्ट हाउस में 13 लाख के कायाकल्प पर सवाल बदहाल हालात देख ग्रामीणों में आक्रोश, भ्रष्टाचार की जांच की उठी मांग कछार गांव में शुरू हुई नल-जल योजना, अब नहीं होगी पानी की परेशानी एसडीएम के निर्देश पर पीएचई विभाग ने बोर में मोटर डालकर शुरू की जलापूर्ति ईद-उल-अजहा पर ईदगाह में उमड़ा आस्था का सैलाब, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ हजारों लोगों ने अदा की ईद-उल-अजहा की नमाज, गूंजा भाईचारे और मोहब्बत का संदेश नरवाई जलाने पर प्रशासन सख्त: किसान पर एफआईआर दर्ज एनजीटी और कलेक्टर के आदेशों के उल्लंघन पर तहसील प्रशासन की कार्रवाई, आमला थाना में मामला दर्ज जम्बाड़ा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ऑटो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में महिला-पुरुष गंभीर घर-घर गैस वितरण की मांग को लेकर पार्षद ने सौंपा ज्ञापन एसडीएम से मुलाकात कर नगर की गलियों तक गैस वाहन पहुंचाने की उठाई मांग

रामराज्य उत्सव समिति 30 फिट का रावण दहन कर मनाएगी विजयदशमी

रामराज्य उत्सव समिति 30 फिट का रावण दहन कर मनाएगी विजयदशमी

दशहरा मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, बेरिकेट से घेरा पूरा परिसर

आमला। विजयदशमी पर्व पर रामराज्य उत्सव समिति की ओर से इस बार भी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भव्य आयोजन किया जाएगा। समिति ने बताया कि बोडखी बाजार स्थित दशहरा मैदान में 30 फिट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा। आयोजन को लेकर गुरुवार को पूरे मैदान में बेरिकेट लगाए जा रहे हैं, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। सुरक्षा की दृष्टि से आम लोगों का सीधा प्रवेश रावण दहन स्थल तक प्रतिबंधित रहेगा। मैदान के चारों ओर पुलिस बल तैनात रहेगा और भीड़ को सुरक्षित दूरी से ही दृश्य दिखाया जाएगा। बच्चों और बुजुर्गों के लिए अलग से दर्शक स्थल बनाए गए हैं। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

शाम 7 बजे निकलेगा चल समारोह, झांकियों में दिखेगा राम दरबार

आयोजन की शुरुआत शाम 7 बजे होगी जब माँ दुर्गा विसर्जन का चल समारोह पंडाल से निकलेगा। शोभायात्रा में राम, लक्ष्मण और सीता की आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। झांकियों के साथ बैंड-बाजा, पारंपरिक वाद्ययंत्र और स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। यात्रा के दौरान नगर के प्रमुख मार्गों पर हजारों की भीड़ उमड़ेगी। समिति ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर रोशनी की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालु आसानी से दर्शन कर सकें। कई जगहों पर स्वागत द्वार बनाए गए हैं और फूल वर्षा से राम दरबार का अभिनंदन किया जाएगा। यात्रा दशहरा मैदान पहुँचने के बाद रावण दहन के कार्यक्रम से जुड़ेगी।

50 वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ा रहे रामराज्य समिति के युवा

रामराज्य उत्सव समिति पिछले 50 वर्षों से इस आयोजन को निरंतर कर रही है। इस परंपरा को अब समिति के युवा बड़े उत्साह के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। नगर पालिका की ओर से दशहरा मैदान में विशेष सफाई अभियान चलाया गया है और जगह-जगह हाई पावर लाइट लगाई गई हैं। फायर ब्रिगेड की व्यवस्था भी मौके पर रहेगी ताकि किसी प्रकार की आपात स्थिति से निपटा जा सके। चौकी प्रभारी अमित पंवार ने बताया कि भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। समिति अध्यक्ष प्रमोद हरोड़े ने कहा कि रावण दहन और राम-रावण युद्ध को देखने के लिए हर साल करीब 10 हजार लोग दशहरा मैदान में जुटते हैं। यह आयोजन नगर का सबसे बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव माना जाता है।

भव्य आतिशबाजी और धार्मिक माहौल में होगा रावण दहन

शोभायात्रा के मैदान में पहुँचने के बाद भव्य रावण दहन किया जाएगा। जैसे ही अग्नि प्रज्वलित होगी, 30 फिट का रावण आतिशबाजी और पटाखों के धमाकों के बीच ध्वस्त होगा। इस दौरान ‘जय श्रीराम’ के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठेगा। मंच पर धार्मिक अतिथि वायुसेना के एयरकामोडोर महेश जी इमी विधायक योगेश पण्डाग्रे, विजयादशमी का महत्व बताएंगे। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन केवल रावण दहन का प्रतीक नहीं है, बल्कि बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देने वाला पर्व है। रावण दहन के बाद आकाश में रंग-बिरंगी आतिशबाजी छोड़ी जाएगी, जिससे वातावरण उत्सवमय हो जाएगा। आयोजन के अंत में श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी वितरण की व्यवस्था भी की जाएगी।

Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!