Breaking News

मेरे खाटू वाले श्याम तेरे दर पर आऊंगा: कुलदीप सोलंकी का नया भजन रिलीज, भक्तों में उत्साह महाशिवरात्रि पर हसलपुर शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में हजारों भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण नकली राजश्री गुटखा की खुलेआम बिक्री, महंगे दामों पर धड़ल्ले से कारोबार बिना जीएसटी के लाखों का खेल, कार्रवाई के अभाव में फल-फूल रहा अवैध धंधा महादेव के जयकारों से गूंजी सतपुड़ा की वादियां: जुनारदेव से पचमढ़ी तक उमड़ा आस्था का सैलाब पैदल जा रहे भक्तों ने कहा हर हर महादेव केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात सालो की लंबित मांग को उठाया आमला में कोच फेक्ट्री खोलने पर दिया जोर  कुएं में मिला 20 दिन से लापता युवक का शव, गांव में सनसनी 2 फरवरी को थाने में दर्ज हुई थी गुमशुदगी;

जनता ही सर्वपरि सुरक्षा और कानून-व्यवस्था मेरी पहली प्राथमिकता टीआई ठाकुर

जनता ही सर्वपरि सुरक्षा और कानून-व्यवस्था मेरी पहली प्राथमिकता टीआई ठाकुर

प्रशासनिक फेरबदल के बाद आमला थाने में नई जिम्मेदारी

आमला। नगर में हाल ही में हुए घटनाक्रमों को देखते हुए प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए थाना प्रभारी स्तर पर बदलाव किया है। इसी क्रम में आमला थाना प्रभारी रहे राजेश सातनकर का तबादला भैंसदेही कर दिया गया है। बताया जाता है कि बीते दिनों क्षेत्र में बढ़ती घटनाओं के बाद शासन-प्रशासन ने समीक्षा की। समीक्षा के आधार पर तेजी से निर्णय लेते हुए पदस्थापना परिवर्तित की गई है। आमला के नागरिक भी लंबे समय से थाने में कुछ बदलाव की मांग उठा रहे थे। प्रशासन के इस कदम को आमजन ने गंभीरता से लिया है। नई पोस्टिंग से लोगों को बेहतर व्यवस्था की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

कल ज्वॉइन करेंगे नए थाना प्रभारी टीआई मुकेश ठाकुर

आमला से स्थानांतरित हुए राजेश सातनकर के स्थान पर अब शाहपुर थाने में पदस्थ रहे टीआई मुकेश ठाकुर को आमला थाना प्रभारी बनाया गया है। बताया गया कि वे कल आमला थाने में विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण करेंगे। उनके आने से नगर में पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली में नई ऊर्जा आने की उम्मीद जताई जा रही है। टीआई ठाकुर को संवेदनशील अधिकारी माना जाता है। कई बार कठिन परिस्थितियों में उन्होंने तेजी से फैसले लेकर कानून-व्यवस्था को संभाला है। आमला जैसे महत्वपूर्ण व व्यस्त क्षेत्र में उनकी तैनाती को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नगरवासियों में भी नए थाना प्रभारी को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।

जनता ही सर्वपरि… सुरक्षा और कानून-व्यवस्था मेरी पहली प्राथमिकता टीआई ठाकुर

नवीन थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर से दूरभाष पर की गई चर्चा में उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता ही सर्वपरि है, उनकी सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने आगे बताया कि आमला जैसे प्रमुख नगर में पुलिस की भूमिका बेहद अहम है। इसलिए वे क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने पर जोर देंगे। थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग को गति दी जाएगी और आपराधिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आमजन की शिकायतें तुरंत सुनी जाएंगी और समाधान के लिए विशेष निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच तालमेल बेहतर रहेगा, तभी क्षेत्र में शांति और सुरक्षा कायम रह पाएगी।

Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!