Breaking News

लाइफ कॅरियर सीनियर सेकेण्डरी सी.बी.एस.ई. स्कूल आमला में पुरस्कार वितरण का हुआ आयोजन- खेतो से मुफ्त बटोर रहे गन्ने की पत्तियां,भूमि को नहीं मिल पाएगी जैविक खाद जिले में नरवाई प्रबंधन के नाम पर चल रहा बड़ा खेल,सरकार की मंशा पर लग रहा पलीता लाइफ कॅरियर स्कूल में ‘टीचर्स कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम’ संपन्न: तनाव मुक्त शिक्षक ही गढ़ सकते हैं विद्यार्थियों का भविष्य तलाब नदियां हमारी मातृशक्ति, इनकी रक्षा हमारा कर्तव्य है :तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह पिता के वचन की मर्यादा के लिए राम ने स्वेच्छा से चुना वनवास रामकथा में छठे दिन छलका वियोग का सागर जेसीबी से खंती खुदाई पर बवाल: मजदूरों का हक मारा, वन विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में जाच करने नही पहुचे वन विभाग के अधिकारी

गुड घानों की जांच के नाम पर मात्र औपचारिकताएं, नहीं हो रही सूक्ष्म जांच

गुड घानों की जांच के नाम पर मात्र औपचारिकताएं, नहीं हो रही सूक्ष्म जांच

बिना सेम्पल, बिना जांच खाद्य अधिकारी ने दे दी क्लीन चिट

आमला। गुड घानों की जांच को लेकर अधिकारियों का रूख उदासीन है। यहीं वजह है कि गुड घानों पर नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। खासकर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ के मामले में, क्योंकि अधिकांश गुड घानों पर गुड को चमकदार बनाने के लिए केमिकल्स का इस्तेमाल किया जा रहा है, किन्तु जब जंबाड़ा रोड पर खाद्य विभाग के अधिकारी संदीप पाटिल गुड घानों पर निरीक्षण के लिए पहुंचे तो उन्होंने बिना सेम्पल लिये और जांच किये ही केमिकल मिलने की बात से इंकार कर दिया। जो सीधे-सीधे गुड घाना संचालकों को संरक्षण देने जैसा साबित हो रहा है। दरअसल आमला ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्रों में करीब आधा सैकड़ा से अधिक गुड घाने संचालित हो रहे है, जहां गुड़ का रंग साफ करने के लिए कुछ गुड़ निर्माता रसायनयुक्त पदार्थों और ऐसे तेल का इस्तेमाल कर रहे है, जो स्वास्थ्य की दृष्टि से पूर्णत: वर्जित हैं। बावजूद औषधी एवं प्रशासन विभाग दुकानों पर बिकने वाली सामग्री आदि की तो जांच करते है, लेकिन कभी गुड़ के निर्माण में उपयोग किए जाने वाले घातक रसायन पदार्थों का निरीक्षण नहीं करते। यही कारण है कि गुड़ बनाने वाले धडल्ले से स्वास्थ्य के लिए हानिकारक रसायनों का उपयोग कर रहे हंै।

न सेम्पल लिये और न की जांच, पहले दे दी क्लिन चिट ……

निरीक्षण के दौरान खाद्य विभाग के अधिकारियों ने न तो गुड का सेम्पल लिया और न ही सेम्पल को जांच के लिए भेजा, उससे पहले ही अधिकारियों ने गुड घाना संचालकों के घानों पर खड़े रहकर स्पष्ट कह दिया कि गुड में कोई केमिकल नहीं मिलाया गया है। इससे स्पष्ट है कि अधिकारी खुद गुड घाना संचालकों को शय देने में लगे हुए है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि यदि भविष्य में केमिकलयुक्त गुड से सेहत को नुकसान होता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा, यह बड़ा सवाल है। बता दे कि शुद्ध गुड़ का रंग वास्तव में डार्क ब्राउन होता है। गुड़ में हल्का सा सफेद या पीलापन होना बताता है कि इसमें केमिकल का इस्तेमाल किया गया है। सफेद या लाइट ब्राउन गुड़ में केमिकल या आर्टिफिशियल रंगों का इस्तेमाल किया जाता है।

गंदगी के बीच बन रहा गुड, फिर भी अधिकारी मौन ………….

शनिवार को अधिकारियों ने आमला क्षेत्र में संचालित गुड घानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घानों पर जगह-जगह गंदगी फैली थी, लेकिन अधिकारियों ने इसे भी अनदेखा कर दिया, जबकि अधिकारियों के साथ मौजूद अन्य लोग घानों पर मौजूद गंदगी के कारण नाक पर रूमाल रखकर खड़े रहते देखे गये। लेकिन अधिकारियों की गुड घानों की जांच के प्रति उदासीनता बरतना, कहीं न कहीं अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्न खड़ा करता है। जानकार बताते है कि खाद सुरक्षा नियम के तहत हर खाद्य वस्तुओं की पूर्ण जांच के बाद ही बाजार में बेचने के लिए एप्रुवल दिया जाना चाहिए।

इनका कहना है

आज जम्बाड़ा मार्ग पर दो खम्बा गुड़ घानो की जांच की गई है सेम्पल नही लिए गए है कैमिकल डालकर कोई भी मिल संचालक द्वारा गुड़ नही बनाया जा रहा है 200 मिल में से 90% मिलो के पास लाइसेंस है।

सन्दीप पाटिल खाद्य अधिकारी बैतूल

Ibn 24 Bharat
Author: Ibn 24 Bharat

और पढ़ें

error: Content is protected !!